घने कोहरा होने से दूसरे दिन भी श्रीनगर में विमान सेवा ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में लगातार दूसरे दिन मौसम खराब होने और विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। दिल्ली और मुंबई से श्रीनगर (वाया जम्मू) जाने वाली तमाम फ्लाइट्स को रद्द कर जम्मू से ही लौटना पड़ा।
इससे श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया की एकमात्र फ्लाइट श्रीनगर के लिए रवाना हुई, लेकिन वह श्रीनगर से नहीं लौटी। उधर, श्रीनगर एयरपोर्ट से भी रवाना होने वाली तमाम फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया।
जम्मू एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि घाटी में मौसम खराब होने और कम विजिबिलिटी होने के कारण विमान सेवा प्रभावित हुईं हैं। मंगलवार को नई दिल्ली से श्रीनगर (वाया जम्मू) जाने वाली चार फ्लाइट्स आईं थीं।
कई यात्री जम्मू में उतर सड़क मार्ग से श्रीनगर के लिए रवाना हुए
इनमें से एयर इंडिया की एआई-821 फ्लाइट जम्मू से यात्रियों को लेकर श्रीनगर गई, लेकिन वापसी पर फ्लाइट नहीं आ पाई। अन्य तीन विमानों ने मौसम साफ होने का इंतजार किया, लेकिन कम विजिबिलिटी के कारण उन्हें नई दिल्ली लौटा दिया गया।
इसके अलावा मुंबई से श्रीनगर वाया जम्मू उड़ान भरने वाले दोनों विमानों को भी जम्मू से लौटा दिया गया। इन विमानों पर श्रीनगर के लिए यात्रा कर रहे पैसेंजर को जम्मू में उतार दिया गया।
निजी विमान कंपनियों ने पैसेंजर को प्रस्ताव दिया कि यदि वह दिल्ली लौटना चाहते हैं तो वह दिल्ली जा सकते हैं। अन्यथा वह जम्मू में स्टे कर सकते हैं। कई यात्री जम्मू में उतर सड़क मार्ग से श्रीनगर के लिए रवाना हुए।