फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Flight started three days a week between Jammu and Dehradun, 50 passengers traveled on the first day

हवाई सेवा: जम्मू से देहरादून के बीच हफ्ते में तीन दिन फ्लाइट शुरू, पहले दिन 50 यात्रियों ने की यात्रा

Wed, 29 Mar 2023 02:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 29 Mar 2023 02:34 AM IST
सार

जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक संजीव कुमार गर्ग और एयरफोर्स के अधिकारियों ने सफर करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को मिलेगी।

विज्ञापन
Flight started three days a week between Jammu and Dehradun, 50 passengers traveled on the first day
जम्मू एयरपोर्ट में यात्रियों को पास देते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू और देहरादून के बीच फिर से हवाई सेवा शुरू हो गई है। 2019 के बाद मंगलवार को जम्मू एयरपोर्ट से देहरादून के लिए विमान ने उड़ान भरी। देहरादून की ओर से विमान शाम 4:15 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जबकि जम्मू से शाम साढ़े पांच बजे विमान ने देहरादून के लिए उड़ाने भरी है।

विज्ञापन


एलायंस एयर ने ये विमान सेवा शुरू की है। मंगलवार को देहरादून से जम्मू पहुंचे 42 सीटर विमान में 12 यात्री थे, जबकि जम्मू से देहरादून के लिए 38 यात्री गए हैं। जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक संजीव कुमार गर्ग और इंडिया एयरफोर्स के अधिकारियों ने सफर करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया।
विज्ञापन


इस दौरान द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को मिलेगी। फ्लाइट शुरू होने से जम्मू के लोगों के लिए अब देहरादून, हरिद्वार और बाबा केदारनाथ जाना आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक जम्मू से उत्तराखंड के लिए ट्रेन और बस सेवा ही थी। अब जम्मू से देहरादून की सीधी उड़ान शुरू होने से लोगों का न सिर्फ समय बचेगा बल्कि उन्हें बेहर परिवहन सुविधा भी मिलेगी।

फ्लाइट शुरू होने से मिली राहत

मैं उत्तराखंड में डॉक्टर हूं। 2019 में देहरादून के लिए जम्मू से सीधी फ्लाइट थी, लेकिन बाद में बंद हो गई थी। अब तीन साल बाद फ्लाइट के फिर शुरू होने से काफी राहत मिली है। समय की बचत के साथ आरामदायक सफर का पूरा पैकेज है। इन फ्लाइट का संचालन होना चाहिए। - डॉ. विकास चांडेल

समय की होगी बचत

यह सेवा हरिद्वार और केदारानाथ जाने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी है। पहले दिल्ली जाना पड़ता था और फिर वहां से देहरादून, लेकिन अब सीधी फ्लाइट शुरू होने से काफी सुविधा मिली है। विमान छोटा है, लेकिन सुविधाएं अच्छी हैं। ट्रेन में काफी समय लगता था, लेकिन अब फ्लाइट से एक घंटे में जम्मू पहुंच जाएंगे। - इंदरजीत सिंह

सफर का अनुभव अच्छा रहा

मैं उत्तराखंड छुट्टियां मनाने गई थी। पहले दिल्ली से होकर जम्मू आना पड़ता। अब देहरादून से ही सीधी फ्लाइट जम्मू के लिए मिलने लगी है। फ्लाइट का समय भी ऐसा है कि दोपहर तक काम खत्म करने के बाद शाम की फ्लाइट से जम्मू आ सकते हैं। फ्लाइट समय के साथ पैसे भी बचा रही है। सफर का अनुभव काफी अच्छा रहा। - जन्नत कौर

फ्लाइट शुरू होने से मिलेगा लाभ

मैं ऋषिकेश एम्स में डॉक्टर हूं और जम्मू घर है। ऐसे में आना-जाना लगा रहता है। अभी तक हेमकुंड साहिब ट्रेन से सफर करना पड़ता था। इससे एक दिन पहले घर से निकला पड़ता था। अब देहरादून के लिए सीधी फ्लाइट होने से एक दिन अपने परिवार के साथ ज्यादा बिता सकूंगा। फ्लाइट शुरू होने से काफी लाभ मिलेगा।-  डॉक्टर रविंद्र, जम्मू

हर शहर के लिए होनी चाहिए फ्लाइट

जम्मू एयरपोर्ट से हर बड़े शहर के लिए फ्लाइट होनी चाहिए। आज समय की पैसा है। अगर आप ट्रेन से जाएंगे तो समय लगेगा। ऐसे में देहरादून के लिए सीधी फ्लाइट का शुरू होने हमारे जैसे लोगों को काफी लाभदायक है। इस सेवा को नियमित चलाना चाहिए। - रविंद्र भान

किराया कम होने का मिलेगा लाभ

उत्तराखंड जाने के लिए पहले दिल्ली जाना होता था, लेकिन अब हमारे शहर से ही सीधी फ्लाइट है। यह हमारे लिए काफी अच्छा है। ट्रेन और फ्लाइट के किराये में ज्यादा अंतर न हो तो लोग इस सुविधा का लाभ जरूर उठाएंगे।  - निधि भान

यह काफी फायदेमंद कदम है

हरिद्वार, केदारनाथ सनातन धर्म के पवित्र धार्मिक स्थल हैं। हर कोई यहां जाना चाहता है। आज लोगों के लिए समय कम है। कम समय में एक से दूसरे स्थान पर पहुंचना काफी फायदेमंद होता है। जम्मू से सीधी फ्लाइट शुरू होने से काफी सुविधा मिलेगी। - अशोक कुमार

यह सरकार का अच्छा कदम है

सीधी फ्लाइट शुरू हुई है। यह अच्छा कदम है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर पर्यटन की दृष्टि से काफी अच्छे स्थान हैं। दोनों शहरों के बीच सीधी फ्लाइट शुरू होने से काफी लाभ मिलेगा। मां वैष्णो के दरबार और बाबा केदारनाथ के बीच अब दूरियां कम होंगी। - आशा भान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed