{"_id":"63d0938513a4507cec583456","slug":"five-youths-including-two-minors-from-jammu-kashmir-saved-from-becoming-terrorists-contact-with-pak-handlers-2023-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साजिश नाकाम: घाटी के दो नाबालिग समेत पांच युवाओं को आतंकी बनने से बचाया, पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश नाकाम: घाटी के दो नाबालिग समेत पांच युवाओं को आतंकी बनने से बचाया, पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे
Wed, 25 Jan 2023 08:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Jan 2023 08:16 AM IST
सार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों ने ऐसे ही एक आतंकी भर्ती मॉडयूल का पर्दाफाश कर दो नाबालिग समेत पांच को आतंक की राह पर जाने से बचा लिया। दोनों पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे, जिन्हें सोशल मीडिया के जरिये कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा था। सभी को काउंसलिंग के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पार से लगातार आतंकी घुसपैठ कराने में नाकाम पाकिस्तान अब घाटी के युवाओं के साथ नाबालिगों को भी बरगलाकर उनसे भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक लगा हुआ है।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों ने ऐसे ही एक आतंकी भर्ती मॉडयूल का पर्दाफाश कर दो नाबालिग समेत पांच को आतंक की राह पर जाने से बचा लिया। दोनों पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे, जिन्हें सोशल मीडिया के जरिये कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा था। सभी को काउंसलिंग के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया।
एसएसपी आमोद नागपुरे ने बताया कि विशेष सूचना मिली थी कि जिले के पट्टन इलाके में पाकिस्तान युवाओं को आतंकवाद में शामिल कराने की साजिश कर रहा है। इस सूचना के आधार पर जांच की गई तो पाया कि दो नाबालिग समेत पांच युवा पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
इनके अभिभावकों की मौजदूगी में पूछताछ में पता चला कि पाकिस्तानी हैंडलर युवाओं को बहकाकर दहशतगर्द बनाने की कोशिश में जुटा है ताकि भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ा जा सके। इसके लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया गया।

काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंपा
एसएसपी नागपुरे ने बताया कि दो नाबालिगों समेत सभी पांच लोगों की काउंसलिंग की गई तथा उन्हें समझाया गया कि वह गलत रास्तों पर न जाएं। सुरक्षा बल आतंकी संगठनों तथा सीमापार के देश विरोधी गतिविधियों को नाकाम करने में सक्षम हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर निगरानी रखें ताकि वह कोई गलत कदम न उठा सके।