फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five members of Gokul gang arrested

Jammu News: गोकुल गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 24 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Five members of Gokul gang arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। अरनिया और आरएस पुरा पुलिस ने तीन दिन की मशक्कत के बाद गोकुल गैंग के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
पांच से छह आरोपी अभी फरार हैं। वारदात के बाद गोकुल गैंग के सदस्य फरार हो गए थे। इनकी धरपकड़ के लिए संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। मोबाइल की लोकेशन और पुख्ता सूचना के आधार पर बुधवार देर रात मीरां साहिब के मारलिया से आरोपियों को पकड़ा गया। इन्होंने छिपने के लिए सुनसान क्षेत्र चुना था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिन कुमार, अमरीक सिंह दोनों निवासी जिंदड़ मेहलू आरएस पुरा, शुभम सैनी उर्फ़ मुंदी निवासी अरनिया, नरेश कुमार उर्फ मेजर निवासी कोटली भगवाना, संजू कुमार उर्फ बबल निवासी पिंडी चाड़कां अरनिया के रूप में हुई है। जतिन कुमार और अमरीक सिंह को आरएस पुरा थाने ले जाया गया है। शुभम सैनी, नरेश कुमार और संजू कुमार को अरनिया थाने ले जाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से आरोपियों से पूछताछ जारी है। फरार चल रहे इनके साथियों के बारे में पूछा जा रहा है। पुलिस के हाथ फरार आरोपियों के बारे में अहम सुराग लगे हैं। पुलिस फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सलैहड़ की वारदात को पुरानी रंजिश के चलते गोकुल गैंग के सदस्यों ने अंजाम दिया है। इसमें नागी गैंग के सदस्य शेखर कुमार उर्फ नागो को धारदार हथियारों से घायल कर दिया था। एक महीना पहले अरनिया में गोकुल गैंग के सदस्य शुभम सैनी उर्फ़ मुंदी को धारदार हथियारों से घायल कर दिया था।
इस वारदात को शेखर कुमार उर्फ नागों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। गांव जिंदड़ मेहलू की वारदात गाली गलौज के बाद खूनी संघर्ष में बदल गई थी। जिंदड़ मेहलू के दोनों भाई भवनीत सिंह और दि्वजोत सिंह अपनी माता के लिए दवाई लेने बाजार गए थे। वापसी में गोकुल गैंग के सदस्यों से उनकी बहस हो गई। इसके बाद गाली गलौज शुरू हो गई। इस पर गोकुल गैंग के गुर्गों ने दोनों भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

इसमें दोनों भाई घायल हो गए थे। थाना प्रभारी दिलावर कुमार के अनुसार, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच से छह आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed