फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five killed by Kovid, 144 new infected

कोविड से पांच की मौत, 144 नए संक्रमित

विज्ञापन
Five killed by Kovid, 144 new infected
जम्मू। कोविड वैक्सीन अभियान शुरू होने से पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में पांच और लोगों ने कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग में तीन मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू में देर शाम तक कोई मौत नहीं हुई थी। प्रदेश में अब तक 1920 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1205 लोगों की मौत हुई है। इस बीच प्रदेश में नए 144 संक्रमित मामले मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 64 मामले हैं। राहत यह है कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 179 मरीज ठीक हुए हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 111 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

जम्मू जिला में शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक 46 नए संक्रमित मामले मिले। जिले में अब तक 367 लोगों की मौत हो चुकी है और प्रदेश में यह आंकड़ा दूसरे नंबर पर है। श्रीनगर में 40 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इस जिले में सर्वाधिक 453 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य 18 जिलों में प्रतिदिन 0-6 मौतें हो रही हैं, जबकि कई जिलों में यह आंकड़ा प्रतिदिन शून्य रह रहा है। प्रदेश में अब तक 123108 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें वर्तमान में 1428 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed