फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five injured in oxygen cylinder Blast at Chandrakot

चंद्रकोट में आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में 5 घायल, ट्रक से अनलोड करते समय हुआ हादसा

Thu, 15 Nov 2018 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो, अमर उजाला, रामबन Updated Thu, 15 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
five injured in oxygen cylinder Blast at Chandrakot
demo

चंद्रकोट में बगलिहार परियोजना की जेपी कंपनी के स्टोर के बाहर एक ट्रक से आक्सीजन सिलेंडर अनलोड करते वक्त जोरदार धमाका हुआ। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रामबन जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। उधर, मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई।

विज्ञापन


धमाके की गूंज पूरे चंद्रकोट में सुनाई दी। इससे लोग दहशत में आ गए। अफरातफरी का माहौल भी बन गया। हालांकि बाद में पता चला कि आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय परिहार, तहसीलदार रामबन, सेना अधिकारी और जेपी कंपनी प्रतिनिधि रणदीप सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन


वहीं घायलों को पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया। बाद में उनहें जीएमसी रेफर कर दिया गया। मामले में एसएसपी अनीता शर्मा का कहना है कि चंद्रकोट में जेपी कंपनी के स्टोर में एक वाहन से आक्सीजन सिलेंडर अनलोड करते वक्त सिलेंडर से गैस निकलने से ब्लास्ट हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जांच की जा रही है।

हादसे में कंपनी के पांच कर्मचारी घायल हुए हैं। एसएसपी ने कहा कि यह लापरवाही का मामला लगता है। हादसे की जांच की जा रही है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई, ताकि ब्लास्ट के सही कारणों का पता चल सके।

हादसे में घायल होने वालों में रविंद्र सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी पंजाब, सतीश शर्मा, मोहन लाल पुत्र प्रेमनाथ कुनफर चंद्रकोट, फकीर चंद पुत्र हेमराज निवासी चंद्रकोट और किशोर लाल पुत्र धनी राम निवासी हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। पुलिस स्टेशन चंद्रकोट ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed