{"_id":"614f01b48ebc3efda202a4d6","slug":"five-big-news-farooq-abdullah-said-there-is-no-harm-in-having-relations-with-taliban-three-days-a-week-vaccination-will-be-done-in-hotels-and-malls-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: फारूक अब्दुल्ला बोले तालिबान के साथ संबंध रखने में कोई हर्ज नहीं, हफ्ते में तीन दिन जम्मू के होटलों और मॉल में होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: फारूक अब्दुल्ला बोले तालिबान के साथ संबंध रखने में कोई हर्ज नहीं, हफ्ते में तीन दिन जम्मू के होटलों और मॉल में होगा टीकाकरण
Sat, 25 Sep 2021 04:32 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 25 Sep 2021 04:32 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता डॉ फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि तालिबान अब अफगानिस्तान में सत्ता में आ गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में कोविड टीकाकरण को गति दी गई है। जम्मू जिले में हफ्ते में अब तीन दिन शॉपिंग मॉल और होटलों में पहुंचकर वहां मौजूद लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही राजस्व विभाग में कार्यरत अवांछित कर्मचारियों की सूची मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने तत्काल तलब की है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता डॉ फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि तालिबान अब अफगानिस्तान में सत्ता में आ गया है। इस समय भारत को चाहिए कि वह तालिबान शासकों के साथ बातचीत करें। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोविड टीकाकरण को गति दी गई है। जम्मू जिले में हफ्ते में अब तीन दिन शॉपिंग मॉल और होटलों में पहुंचकर वहां मौजूद लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें शाम छह बजे से रात 10 बजे तक यह प्रक्रिया चलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
विज्ञापन
राजस्व विभाग में कार्यरत अवांछित कर्मचारियों की सूची मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने तत्काल तलब की है। उन्होंने सभी डीसी को निर्देश दिए कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप तत्काल ऐसे कर्मचारियों की सूची सौंपें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
विज्ञापन
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसएनपी) के वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई के बचने के लिए वाहन चालक नंबर प्लेट लगवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय जम्मू में पहुंच रहे हैं, लेकिन प्लेट लगने में देरी से परेशानी हो रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
पुंछ जिले में जनजातीय संग्रहालय एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र पांच करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इसमें आदिवासी कला, संस्कृति और जीवन शैली पर लाइव संग्रहालय होगा। इसके साथ एक विशेष अनुसंधान विंग होगा जिसके तहत आदिवासी जीवन और कल्याण के विभिन्न पहलुओं को देखा जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....