{"_id":"61312de38ebc3e7a29075cac","slug":"fit-india-movment-akhnoor-news-jmu242826834","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को फिट रखने के लिए लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को फिट रखने के लिए लगाई दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। सीमा सुरक्षा बल की 92वीं वाहिनी द्वारा बृहस्पतिवार को फिट इंडिया रन के तहत अखनूर-ज्यौड़ियां मार्ग पर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। वाहिनी कमांडेंट संजय चौहान द्वारा मैराथन को रवाना करने से पहले जवानों को बताया गया कि सभी जवान अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही दौड़ को पूरा करें।
वाहिनी कमांडेंट संजय चौहान के नेतृत्व में वाहिनी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, एवं अन्य कर्मी दौड़ में शामिल हुए। दौड़ के समापन पर वाहिनी कमांडेंट संजय चौहान ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य जवानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना हैं।
प्रतिदिन शारीरिक अभ्यास और योग एवं संतुलित आहार द्वारा शरीर को निरोग एवं स्वस्थ रख सकते हैं। कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और अपने आप को फिट रखने के लिए दौड़ जरूरी है। उससे हमारे शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। इस दौड़ के माध्यम से लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास किया गया।