फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   first sub regional science center to be built in Samba Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: सांबा में बनेगा प्रदेश का पहला उप क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, देश का 26वां केंद्र होगा

Tue, 20 Jul 2021 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jul 2021 01:12 AM IST
सार

प्रदेश में यह पहला और देश का 26वां केंद्र होगा, जहां विद्यार्थियों से लेकर आम लोग विज्ञान को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।

विज्ञापन
first sub regional science center to be built in Samba Jammu and Kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों से लेकर आम लोगाें के लिए अच्छी खबर है। सांबा जिले के बीरपुर में जम्मू-कश्मीर का पहला उप क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद 18.20 करोड़ की राशि से केंद्र का निर्माण कराएगी। परिषद के प्रस्ताव पर प्रशासन ने भूमि चिह्नित कर दी है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में अपनी तरह के पहले उप क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र की स्थापना सांबा जिले के बीरपुर में प्रस्तावित है। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की टीम ने जम्मू का दौरा किया था और इस संबंध में अपना प्रस्ताव सौंपा था। इसके बाद बीरपुर में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र के लिए जगह की निशानदेही की गई है। राजस्व पेपरों को तैयार करने का काम जारी है। हालांकि, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की इस परियोजना के लिए चिह्नित भूमि को अभी मंजूरी देना बाकी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत स्वायत्त संस्था है। यह संस्था राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान संचार के क्षेत्र में पथ प्रदर्शक का काम करती रही है। परिषद क्षेत्रीय विज्ञान केंद्रों को विज्ञान के नवाचार केंद्रों के रूप में स्थापित करती है। इसमें शामिल अत्याधुनिक प्रयोगशाला और विशेषज्ञ युवा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक समझ को और बेहतर करते हैं। इसमें खासकर कर सृजनात्मक और नवाचार को प्रोत्साहित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed