{"_id":"5fbfd83d8ebc3e9b75441916","slug":"first-phase-of-the-district-development-council-election-vote-on-43-seats-on-november-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पहले चरण में जिला विकास परिषद की 43 सीटों पर मतदान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पहले चरण में जिला विकास परिषद की 43 सीटों पर मतदान शुरू
Sat, 28 Nov 2020 12:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में पहली बार होने जा रहे जिला विकास परिषद चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। प्रशासनिक स्तर पर मतदान सफल बनाने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस, आर्म्ड पुलिस, सीआरपीएफ के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से पुलिस बल की 165 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती मतदान केंद्रों व इसके आसपास के अलावा उम्मीदवारों को सुरक्षा मुहैया करवाने में कर दी गई है। डीजीपी दिलबाग सिंह के अलावा जम्मू व कश्मीर संभागों के पुलिस महानिरीक्षक व जिला स्तर पर एसएसपी सुरक्षा ग्रिड की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा के अनुसार जिला विकास परिषद के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए सुरक्षा को पुख्ता बना दिया गया है। 165 अतिरिक्त पुलिस बल की कंपनियों को तैनात किया गया है। 28 नवंबर को सुबह सात से दोपहर दो बजे तक डीडीसी की 43 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में 17 सीटें जम्मू संभाग व 26 सीटें कश्मीर संभाग में हैं।
विज्ञापन
डीडीसी चुनाव में खलल डालने की हर पाकिस्तानी साजिश करेंगे नाकाम
नए जम्मू-कश्मीर के पहले चुनाव में सुरक्षा को बेहद पुख्ता किया गया है। शुक्रवार को सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की हर साजिश नाकाम की जाएगी। सीमा पार से लगातार प्रदेश की शांति में खलल डालने की लगातार कोशिश की जा रही है। सुरक्षा बलों को दूरदराज इलाकों में तैनाती के लिए हवाई सेवाएं भी इस्तेमाल की जा रही हैं। सीमापार से किसी भी नापाक कोशिश को नेस्तनाबूद करने के लिए सेना तैनात है जबकि मतदान केंद्रों के आसपास ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
जम्मू के एसएसपी श्रीधर पाटिल के अनुसार, डीडीसी चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर हालात पर काबू पाने के लिए नफरी और स्पेशल रिस्पांस टीमें भी तैनात की गई हैं। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाएं जाएंगे। भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ लगते पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यहां पर हर समय हालात संभालने के लिए एक-एक नफरी तैनात रहेगी। साथ ही सीमा पर भी पहरा सख्त कर दिया गया है।
पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देने के लिए भारतीय फौज को तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। सीमावर्ती इलाकों में आने वाले संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों में कड़ी सुरक्षा में चुनाव होंगे। पोलिंग बूथों पर पुलिस और सुरक्षा बलों के 50 से 60 जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा वोटिंग के दौरान हालात खराब होने पर भीड़ को हटाने के लिए स्पेशल रिस्पांस टीम की तैनाती की गई है।