{"_id":"5f08c40ff68b566d3e7175ca","slug":"first-pashmina-goat-prepared-from-a-clone-is-now-of-eight-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः आठ साल की हुई नूरी, क्लोन से तैयार हुई थी पहली पश्मीना बकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः आठ साल की हुई नूरी, क्लोन से तैयार हुई थी पहली पश्मीना बकरी
Sat, 11 Jul 2020 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:09 AM IST
सार
- उमर ने कहा, मुझे आज भी याद है जब नूरी को सचिवालय में लाया गया था
विज्ञापन
क्लोन से तैयार पश्मीना बकरी के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्लोन से तैयार की गई दुनिया की पहली पश्मीना बकरी नूरी आठ साल की हो गई है। उसके चार बच्चे हैं। पांचों का कुनबा पूरी तरह से स्वस्थ है। वर्ष 2012 में शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी कश्मीर के पशु विज्ञान विभाग की टीम ने पश्मीना बकरी का क्लोन तैयार किया था। इसे नूरी नाम दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले देश में पशु श्रेणी में भैंस के तौर पर पहला क्लोन तैयार किया गया था। आठ साल पूर्व विशेषज्ञों की टीम ने विश्व बैंक वित्त पोषित नेशनल एग्रीकल्चरल इनोवेशन प्रोजेक्ट के तहत नूरी के रूप में दुनिया को पश्मीना बकरी का पहला क्लोन दिया।
विज्ञापन
तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नूरी से जुड़ी यादों को ट्विटर पर साझा किया। उमर ने शुक्रवार को ट्वीट किया - ‘मुझे याद है वो दिन जब नूरी को आउटिंग के लिए पहली बार सचिवालय लाया गया था।
विज्ञापन
यकीन नहीं हो रहा कि उस दिन को आठ साल हो गए हैं। मैं खुश हूं कि नूरी बिल्कुल ठीक है।’ गौरतलब है कि पश्मीना बकरी की प्रजाति लद्दाख के चंगथंग क्षेत्र में पाई जाती है।