फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   firing on people protesting in PoK, many injured

Jammu kashmir News : पीओके में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, कई घायल

Sat, 23 Jul 2022 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 05:22 AM IST
सार

महंगाई के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन, आतंकवाद का आरोप लगा किया गिरफ्तार।
 

विज्ञापन
firing on people protesting in PoK, many injured
demo pic...

विस्तार

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के पुंछ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इससे काफी तादाद में लोग घायल हुए। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की संख्या के बारे में अब तक जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने अब तक 65 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 30 पर आतंकवाद फैलाने की धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन


बेकाबू महंगाई और मूलभूत सुविधाएं तक मयस्सर नहीं होने के कारण पिछले कुछ दिन से स्थानीय लोग पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पुंछ के पा गली इलाके में स्थानीय लोगों ने मुख्य हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तान की पुलिस और सुरक्षा बलों ने बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे लोग गंभीर रूप से घायल हुए। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, हम पर आतंकवाद का आरोप मढ़ने वाली पुलिस ने खुद आतंकी कार्रवाई की है। क्या मूलभूत सुविधाएं मांगना अपराध है।  
विज्ञापन


खुलेआम मानवाधिकार का होता है उल्लंघन
पीओके में भीषण महंगाई के कारणा लोगों को भोजन तक नहीं मिलता। जब वे विरोध करते हैं तो सुरक्षा बल उनके मानवाधिकार की परवाह किए बिना नृशंसतापूर्ण कार्रवाई करते हैं। सरकार की नीतियों के कारण पीओके के 40 लाख लोग हालत बेहद खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े शहरों में पलायन को मजबूर हैं लोग
पीओके में बेरोजगारी, मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों के अभाव के कारण लोगों को अपना घर छोड़कर बड़े शहरों में पलायन पर मजबूर होना पड़ रहा है। एशियन लाइफ इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान लोगों को न्यूनतम जरूरत की वस्तुएं मुहैया कराने में भी नाकाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed