{"_id":"5bfe8c76bdec22415a7f9d40","slug":"firing-of-unknown-gunman-on-jdu-leader-vehicle-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: जदयू नेता के वाहन पर अज्ञात बंदूकधारी ने की गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: जदयू नेता के वाहन पर अज्ञात बंदूकधारी ने की गोलीबारी
श्रीनगर, भाषा
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के लाल बाजार इलाके में जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के वाहन पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार, ‘सज्जाद मिर्जा (राजनीतिक कार्यकर्ता) ने शिकायत की है कि जब वह मदिन साहिब इलाके में अपने पिता के आवास की ओर जा रहा था, उसी समय अज्ञात बंदूकधारियों ने उसके वाहन पर पिस्तौल से गोलियां चलाई।’
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मिर्जा के निजी सुरक्षा अधिकारियों ने जवाबी हमला किया, जिसके कारण हमलावर फरार हो गए। इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।