{"_id":"5d9a4e208ebc3e93d2290d62","slug":"firing-jammu-news-jmu194694451","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में युवक पर चलाई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अखनूर के मावा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे पर गोली चला दी। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। घायल की दोनोें टांगों पर गोली लगी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी नाबालिग है, जिसे पकड़ लिया गया है। गोलीकांड में इस्तेमाल की गई बारह बोर की बंदूक का लाइसेंस उसके पिता के नाम पर है। आरोपी का पिता सीआरपीएफ में तैनात है, जिसकी ड्यूटी पुलवामा में है।
जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम कुलदीप राज है। रविवार को वह कहीं काम पर जा रहा था। सामने से हमलावर युवक आ गया। उसने कुलदीप की दोनों टांगों पर एक एक कर गोली चला दी। इसमें उसकी दोनों टांगे जख्मी हो गईं। बाद में वह मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर के बाद पुलिस ने उसे एक ठिकाने पर छापा मारकर दबोच लिया। गन को बरामद कर लिया गया है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार किसी पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है। घायल युवक जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के पुलिस ने बयान रिकार्ड किए हैं।