{"_id":"5f72e34c651ac5707043f653","slug":"firing-incident-reported-in-south-kashmir-anantnag-district-on-forces-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर हमला, पूरे इलाके को किया गया सील, हमलावरों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर हमला, पूरे इलाके को किया गया सील, हमलावरों की तलाश जारी
Tue, 29 Sep 2020 01:03 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार दोपहर को संदिग्ध हथियारबंद आतंकियों ने मरहामा इलाके में सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
हमले के बाद तुरंत पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि सोमवार को शोपियां जिले में आतंकियों ने बीडीसी कर्मचारी के घर में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद आतंकी मौके से भाग निकले थे। उनकी तलाश के लिए पूरे इलाके में अभियान चलाया गया। हालांकि, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बताते हैं कि सोमवार की शाम को आतंकी नीलदूरा गांव पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी साब्जार अहमद नायकू के घर में घुसकर गोली मार दी।
विज्ञापन
इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद शोर होने पर आतंकी मौके से भाग निकले। आस-पास के लोगों ने तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें स्किम्स श्रीनगर रेफर कर दिया गया, जहां उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया गया।
घाटी में एक सप्ताह में आतंकियों ने तीसरी हत्या की है। गत बुधवार को बडगाम में बीडीसी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के साथ ही वीरवार को श्रीनगर में एडवोकेट बाबर कादरी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।