फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Firing in ramgarh sector samba jammu anger among villagers

जम्मू: पाकिस्तान की नापाक हरकत से सीमावर्ती लोगों की दीपावली फीकी, ग्रामीणों में रोष

Fri, 10 Nov 2023 04:46 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 10 Nov 2023 04:46 PM IST
सार

पाकिस्तान ने करीब 15 दिन पहले अरनिया में और अब रामगढ़ में सीमा पर अकारण गोलीबारी की। इससे बीएसएफ का एक जवान बलिदान हो गया। पाकिस्तान की ओर से इस बार स्नाइपिंग कर गोलीबारी की जा रही है।

विज्ञापन
Firing in ramgarh sector samba jammu anger among villagers
आईबी पर गश्त करते सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू संभाग के सांबा जिले के सीमावर्ती ग्रामीणों की दीपावली इस बार फीकी ही रहेगी। क्योंकि, जिला प्रशासन के आदेश हैंं कि लोग रात के समय घरों के बाहर रोशनी न करें। साथ ही तेज आवाज वाले पटाखे न छुड़ाने की भी हिदायत दी गई है। प्रशासन ने यह फैसला हाल में अरनिया और रामगढ़ में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी होने के बाद लिया है। पाकिस्तान की इस हरकत के खिलाफ लोगों में भारी रोष है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने करीब 15 दिन पहले अरनिया में और अब रामगढ़ में सीमा पर अकारण गोलीबारी की। इससे बीएसएफ का एक जवान बलिदान हो गया। पाकिस्तान की ओर से इस बार स्नाइपिंग कर गोलीबारी की जा रही है। इसका शिकार कहीं कोई ग्रामीण न हो जाए, इसलिए इसे लेकर जिला प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को दीपावली पर अति सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा को देखते हुए दीपावली पर घरों में अधिक रोशनी न करने को कहा गया है। उन्हें घर के बाहर रोशनी नहीं करनी है। क्योंकि, रात में रोशनी देखकर पाकिस्तान में घात लगाकर बैठे स्नाइपर हमला कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों की दीपावली फीकी ही रहेगी। ग्रामीणों को अधिक आवाज के पटाखे चलाने को भी मना किया जा रहा है। पहले दीपावली पर सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण जोरदार आतिशबाजी कर पड़ोसी देश को भी बताते थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खौड़ में पाकिस्तान का पुतला फूंका, अरनिया में प्रदर्शन

सीमावर्ती गांवों के लोगों ने खौड़ मुख्यालय में पलांवाला मुख्य सड़क पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से संघर्ष विराम के उल्लंघन पर पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की। इसके अलावा अरनिया के गांव तरेबा में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

लोगों ने कहा कि बुधवार की रात पाकिस्तानी रेजरों ने अब रामगढ़ क्षेत्र में संघर्ष विराम तोड़ा है। गोलाबारी में बीएसएफ का एक जवान बलिदान हुआ है। पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के पूर्व सैनिक, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश दिखा, कहा कि पाकिस्तान एक भूखा देश है जो खुद तो आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, लेकिन भारत का विकास उसे रास नहीं आ रहा, इसलिए गोलाबारी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।


बॉर्डर के लोगों का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

सीमावर्ती गांव तरेबा में वीरवार को लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरपंच बलबीर कौर के नेतृत्व में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सीमा पर जब भी फसल समेटने का समय आता है, तो पाकिस्तान गोलीबारी शुरू कर देता है। इससे किसानों की कमर टूट जाती है। केंद्र सरकार को पाकिस्तान की नापाक हरकत का स्थायी इलाज करना चाहिए, ताकि बार-बार का सिरदर्द खत्म हो। लोगों का सारा दारोमदार मुख्य रूप से धान की फसल पर होता है। परंतु, कई दिनों से पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की जा रही है। इसके चलते सीमावर्ती गांव के लोग दहशत में हैं। अभी तक धान की 70% फसल खेतों में पड़ी है। लेकिन, डर के कारण लोग सीमा के नजदीक खेतों में जाने से परहेज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed