{"_id":"5ef0fb858ebc3e42dd7a2a62","slug":"firing-doda-news-jmu212712334","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गोलीबारी में ढोक डिफेंस कमेटी का एक सदस्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गोलीबारी में ढोक डिफेंस कमेटी का एक सदस्य घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। रविवार रात को डोडा जिले की भद्रवाह घाटी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गोलीबारी में ढोक डिफेंस कमेटी (डीडीसी) का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस में क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और घटनास्थल से 12 बोर की एक बंदूक बरामद हुई। वहीं, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
पुलिस जानकारी के मुताबिक डीडीसी सदस्य गोपाल नाथ (35) पुत्र अमर नाथ निवासी गांव दुग्गी-दांडी और फिरोज दीन पुत्र इलम दीन भद्रवाह कस्बे से 16 किलोमीटर दूर ढोक झोमपारी दल में अपनी भेड़ों को लेकर गए थे, जहां लगभग 11.30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोपाल दास को गोली लग गई। सूचना मिलने के बाद आतंकी हमले की आशंका के चलते वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया।
एसडीपीओ भद्रवाह आदिल रिशु ने कहा कि पुलिस पार्टी 1.30 बजे मौके पर पहुंची और घायल डीडीसी सदस्य को एसडीएच भद्रवाह लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित कर दिया गया। डीडीसी सदस्य को उसके दाहिने पैर में गोलियां लगी हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से एक 12 बोर की बंदूक बरामद हुई है। अब तक की प्रारंभिक जांच में इसे आतंकी हमला नहीं माना गया है। पुलिस गोलीबारी के बारे में तथ्यों का पता लगा रही है।