फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire

राजपुरा में आग का तांडव, 70 कनाल गेहूं की फसल जल कर हुई राख

विज्ञापन
fire
घगवाल (सांबा)। तहसील राजपुरा के पीर बाबा के निकट खेतों में आग लगने से किसानों की करीब 70 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके चलते किसानों की कमर टूट गई है। इतना ही नहीं आग ने खेतों में लगी मोटरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सरपंच सुरेश कुमार वसोत्रा ने बताया कि आग लगने से स्वर्ण सिंह की आठ कनाल, मोहन लाल की 12 कनाल, मनीराम की 15 कनाल, दर्शन सिंह की छह कनाल अन्य आठ किसानों की फसल भी जलकर राख हो गई है। सरपंच सुरेश वसोत्रा ने बताया कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी इस संबंध को सूचित कर दिया है और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा भी लिया है। लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग भी की है ताकि पीड़ितों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन

किसान मनीराम ने बताया कि उसकी करीब 15 कनाल में लगी गेहूं की फसल में आग लगने से उसकी कमर टूट चुकी है। क्योंकि उसका जीविका फसल से चलती है और पेशे से वह ड्राइवर है। गत वर्ष कोरोना से लगे लॉकडाउन कारण उसे काफी नुकसान हुआ था, लेकिन अब गेहूं की फसल जलने से परिवार का पेट पालना भी मुश्किल हो जाएगा। उसने प्रशासन से उम्मीद है कि अगर कहीं मुआवजा मिलता है तो उसे कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखनूर में गडखाल पंचायत में आग में 10 कनाल फसल जली
अखनूर। अखनूर सेक्टर के सीमावर्ती पंचायत गडखाल में गेहूं की फसल को आग लग गई। इसमें तीन सौ कनाल फसल जल कर राख हो गई। आग लगाने के कारण का पता नहीं चल सका। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया
जानकारी के अनुसार सीमा से सटी पंचायत गडखाल गांव सिदड़ा कैंप में बुधवार दोपहर बाद खेतों में खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते तीन सौ कनाल फसल जल कर राख हो गई। हालांकि आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर आग भयंकर होने पर रोकथाम नहीं हो सकी। फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया। कड़ी मशक्कत पर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसमें करीब दस किसानों की तीन सौ कनाल गेहूं की फसल जल राख हो गई। इसमें कुलदीप सिंह की 20 कनाल, अजीत सिंह की 26 कनाल, कुषण की 10 कनाल, करण सिंह की 10 कनाल सहित अन्य किसानों की फसल जाल करके राख हो गई। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि परिवार के सदस्यों का पालन पोषण इसी फसल पर निर्भर था। सरकार को मुआवजा देना चाहिए।
गांव रतनाल व जिंदड़ खुर्द में आग से 48 कनाल गेहूं की राख
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव रत्नाल व जिंदड़ खुर्द में आग लगने की घटनाएं घटित हुई। इसमें कुल 48 कनाल के करीब गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर अग्निशमन की गाड़ियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। कुछ दिन से क्षेत्र में आग लगने की यह आठवीं घटना है। इसमें किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है।

गाँव जिंदड़ खुर्द में लगी आग में साईं दास पुत्र चिमन लाल की 4 कनाल, देवी दास पुत्र चिमन लाल की 10 कनाल व रामलाल पुत्र बूटी राम की 4 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। रत्नाल में लगी आग से किसानों की कुल 30 कनाल के करीब खड़ी गेहूं की फसल जल गई। वहीं बिश्नाह तहसीलदार ने मौके पर जाकर किसानों की जली फसल का मुआयना किया व संबंधित पटवारियों को नुकसान हुए किसानों की लिस्ट बनाने का आदेश दिया व किसानों को भरोसा दिया कि उन्हें जल्द ही प्रशासन से मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed