फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire on jammu railway station

जम्मू रेलवे स्टेशन स्विच रूम में लगी आग

Mon, 25 Aug 2014 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 25 Aug 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
fire on jammu railway station

जम्मू रेलवे स्टेशन के स्विच रूम में सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे एकाएक आग लग गई। आग लगने से स्विच रूम धुएं से भर गया और रूम से बाहर धुएं को निकलते देख पूछताछ केंद्र द्वारा अधिकारी तक सूचना दी गई। घटनास्थल पर फौरन कर्मचारी पहुंचे तथा आग पर स्वयं काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


इस प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित स्विच रूम में लगी आग के बारे में स्थानीय कार्यरत कर्मियों ने बताया कि यहां पर शार्ट सर्किट से आग लगी लेकिन बड़ी दुर्घटना होने से बचाव हो गया। हालांकि इस आग के कारण घंटों पूछताछ केंद्र में बिजली बाधित रही और स्टेशन पर जरूरी घोषणाएं नहीं हो पा रही थीं।
विज्ञापन


पूछताछ केंद्र में कार्यरत कर्मचारी भी पसीने-पसीने हो कर कार्य कर रहे थे तथा बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे थे। बताया गया कि दस बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक पूछताछ केंद्र में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक जम्मू रेलवे स्टेशन अश्विनी कुमार ने बताया कि बिजली की शार्ट सर्किट से स्विच रूम में आग लगी थी उसे तत्काल काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed