{"_id":"60fdce0c8ebc3e58132cdc7e","slug":"fire-jammu-news-jammu-city-news-jmu240217059","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति विभाग के गोदाम में भड़की आग, लैब समेत करोड़ों का ब्लीचिंग पाउडर और किटें राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलशक्ति विभाग के गोदाम में भड़की आग, लैब समेत करोड़ों का ब्लीचिंग पाउडर और किटें राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जलशक्ति विभाग के गोदाम में रविवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस अग्निकांड में लैब के साथ जम्मू संभाग के लिए रखा गया करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्टोर में ब्लीचिंग पाउडर पड़ा था, जिससे आग काफी भड़क गई।
जानकारी के अनुसार लैब के साथ अनुमानित एक हजार मीट्रिक किलो ब्लीचिंग पाउडर और 50 हजार के करीब पानी को टेस्ट करने वाली किटें जलीं हैं। 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है। जलशक्ति विभाग बाकी के नुकसान का आंकलन कर रहा है, क्योंकि यह जम्मू संभाग का मुख्य गोदाम है। इसी स्टोर में जलशक्ति विभाग ने संभाग के लिए अपनी सप्लाई का जरूरी सामान रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के करीब तीन बजे के आसपास लगी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आग लगने के बाद स्टोर से जब धुआं उठने लगा तो ट्रांसपोर्ट नगर के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया और आग काफी फैल गई। पुलिस की ओर से दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर दमकल वाहनों की मदद से कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
-----
विभाग की टीमों ने किया निरीक्षण
नुकसान का किया जा रहा आंकलन
आग लगने की घटना के बाद जलशक्ति विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। कुछ सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है कुछ धुएं और आग बुझाने की प्रक्रिया में खराब हो गया। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये का सामान स्टोर में रखा गया था, जो कि अग्निकांड में जल गया है।
------
- पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही सामने आ रहा है। हालांकि मामले की जांच जारी है। संबधित विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है।
- अचल कुमार, प्रभारी, पुलिस चौकी नरवाल
-----------
जम्मू संभाग में पीने के पानी
के नमूनों की जांच पड़ी ठप
- ब्लीचिंग पाउडर के बिना पानी साफ करने का काम होगा प्रभावित, अब कश्मीर भेजने पड़ेंगे सैंपल
जम्मू। नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जलशक्ति विभाग के गोदाम में अग्निकांड से हुए नुकसान का असर सीधा लोगों पर पड़ेगा। लैब जलने से जम्मू संभाग के तमाम पीएचई दफ्तराें से आने वाले पानी के नमूनों की जांच का काम ठप पड़ गया। यहां से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही नलों में पानी की आपूर्ति की जाती थी। ब्लीचिंग पाउडर के बिना पानी को शुद्ध करने का काम प्रभावित होगा।
जलशक्ति विभाग के अनुसार नई व्यवस्था तक नमूनों की जांच अब कश्मीर स्थित लैब में करवाई जाएगी। हालांकि इससे रिपोर्ट देरी से मिलेगी, लेकिन लोगों को शुद्ध पानी मुहैया करवाया जाएगा।
बरसात में पानी को साफ करने के लिए टैंकरों में ब्लीचिंग पाउडर डाला जाता था। यहीं से पाउडर नगर निगम को भी जाता था यहां से प्राकृतिक जल स्रोतों में डाला जाता था। अब ब्लीचिंग पाउडर का स्टॉक जल गया है। अधिकारियों के अनुसार बरसात में पानी मटमैला होता है। पानी साफ करने के लिए टैंकों में ब्लीचिंग पाउडर डाला जाता है। अब जम्मू संभाग में पाउडर की कमी रहेगी। पाइपें और अन्य सामग्री को नुकसान से कई प्रोजेक्टों पर संभाग में काम रुक जाएगा।
अग्निकांड से 20 करोड़ों रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों के साथ सचिवालय को भेजी गई है। पानी के नमूनों की जांच में रुकावट आएगी, सैंपल कश्मीर की लैब में भेजे जाएंगे। ब्लीचिंग पाउडर की कमी रहेगी।
- सुरेंद्र खजुरिया, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग, जम्मू