{"_id":"5ec977a48ebc3e906a219d27","slug":"fire-jammu-city-news-jmu210576971","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टील गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कनाल रोड स्थित अरोड़ा स्टील गोदाम में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। आग सुबह साढ़े दस बजे के करीब लगी। गोदाम से धुआं उठने के बाद आसपास में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस बीच गोदाम मालिक और फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। फायर बिग्रेड की दस गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गईं। आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि अगर फायर बिग्रेड के आने में देरी हो जाती, तो आग से आसपास की दुकानें भी चपेट में आ सकती थी। गोदाम में स्टील का सामान रखा था। आग से सामान जलकर राख हो गया। प्लास्टिक का सामान भी जल गया। गोदाम के पास धुआं ही धुआं था। इस दौरान फायर बिग्रेड को भी आग पर काबू पाने में परेशानी आई। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर डेढ़ बजे आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद गोदाम से मलबा बाहर निकाला गया।
गोदाम काफी पुराना था। जिस समय आग लगी, उस दौरान गोदाम के अंदर कोई नहीं था। गोदाम के साथ ही कामर्स कालेज भी है। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने में सहयोग किया। आग को बुझाने में फायर बिग्रेड की दस गाड़ियां जुटी रहीं। गर्मी बढ़ने के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।