{"_id":"6150dcfa8ebc3e471608010d","slug":"fire-incident-jammu-news-jammu-city-news-jmu244504870","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर रेहड़ी जोन में लगी आग, तीन खोखे राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीनगर रेहड़ी जोन में लगी आग, तीन खोखे राख
विज्ञापन
जम्मू। शहर के गांधीनगर स्थित रेहड़ी जोन में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे तीन रेहड़ियां जलकर राख हो गईं। रेहड़ी संचालकों का आरोप है कि जान-बूझकर किसी ने आग लगाई है, जिसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि पहले भी रंजिश के चलते कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार तड़के करीब तीन बजे गांधीनगर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ रेहड़ियों में आग लगी है। पुलिस ने दमकल वाहनों को बुलाकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर बुझाई गई, जिससे बाकी की रेहड़ियों में बचाया जा सका। यहां पर शोकी शर्मा, यशपाल कुमार और मोहन शर्मा फास्ट फूड, मछली और चाइनीज फूड की रेहड़ी लगाते थे।
वहीं, इसे लेकर रेहड़ी चालकों ने प्रदर्शन भी किया। कहा कि रेहड़ी के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से जला हुआ है। ऐसा लगता है कि किसी ने आग जान-बूझकर रेहड़ी के ऊपरी हिस्से पर फेंकी हो। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। प्रदर्शन कर रहे मोहिंदर सिंह का कहना है कि रेहड़ी जोन पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में होना चाहिए, ताकि शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सके। कहा कि पुलिस ने पहले ही उनकी मांग पर ध्यान दिया होता तो ऐसी वारदात न होती, जल्द इसकी जांच की जाए।