{"_id":"66723529180c943888005f66","slug":"fire-in-ware-house-jammu-news-c-10-jam1008-383089-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वेयर हाउस में सूखी झाड़ियों में लगी आग, वाहन जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वेयर हाउस में सूखी झाड़ियों में लगी आग, वाहन जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बढ़ते पारे के बीच जम्मू सहित पूरे संभाग में 34 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं
जम्मू। बढ़ते पारे के बीच शहर में एक बार फिर आग लगनी की घटनाएं शुरू हो गई हैं। जम्मू को मिलाकर पूरे संभाग में मंगलवार को 34 स्थानों पर आग लगी।
शहर में दो जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। वेयर हाउस में सूखी झाड़ियों में आग लग गई। इससे पास खड़ी एक महिंदरा आटोमोबाइल वाहन में आग लग गई। हालांकि दमकल वाहनों की मदद से वाहन की आग बुझा दी गई लेकिन इसके एक तरफ के टायर जल गए। पास में कुछ और कारें भी खड़ी थीं जिन्हें आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। वहीं गांधी नगर में भाजपा कार्यालय के पास भी झाड़ियों में आग लग गई। दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बता दें कि सोमवार पंजतीर्थी-नगरोटा मार्ग पर जंगल में देर रात आग लग गई थी।