फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire in transfarmer

Jammu News: रेशमघर कालोनी, रघुनाथ बाजार में ट्रांसफार्मर और सिद्दड़ा मझीन व नगरोटा में जलीं तारें

विज्ञापन
fire in transfarmer
जम्मू। बिजली कटों से जहां लोगों के खूब पसीने छूटे रहे हैं, वहीं शहर में पेयजल किल्लत से भी लोग परेशान रहे। रेशमघर कालोनी और रघुनाथ बाजार में ट्रांसफार्मर जले। ट्रांसफार्मर दोपहर 12 बजे जले तो बिजली गुल हो गई, जो शाम को बहाल हो पाई। इसके अलावा नगरोटा, मझीन और सिद्दड़ा इलाकों में तारें जल गईं। यहां पर पेयजल किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ा है। तारें तीन बजे के आसपास जलीं तो आपूर्ति शाम छह बजे हुई। वहीं, बिजली की आंखमिचौली ने भी लोगों के पसीने निकाले। पुराने शहर में सुबह आठ से 12 बजे तक लंबा कट लगा। इससे जैन बाजार, पक्का डंगा, मोती बाजार, कनक मंडी इलाकों में पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

उधर, पुराने शहर के जुलाका मोहल्लों में दो दिन से पानी नहीं आया है। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए बोतलबंद पानी का प्रयोग करना पड़ रहा है। उधर, सुंजवां, बठिंडी इलाकों में पाचवें दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। इसके अलावा वेयरहाउस, बेलीचराना, भगवती नगर, तालाब तिल्लो, शक्ति नगर, सुभाष नगर सहित कई इलाकों में लोगों को पानी नहीं मिला। कारण रहा कि बिजली कट लगने के कारण आपूर्ति बाधित रही। बिजली आई मगर पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। इसके अलावा ग्रेटर कैलाश, त्रिकुटा नगर के सेक्टर पांच, छह और सात सेक्टर में पेयजल किल्लत गहराई रही। लोगों को बीस मिनट तक ही पानी मिला। उधर, कुंजवानी, सतवारी, गंग्याल में लोगों को 30 मिनट पानी मिला है। पुराने बस स्टैंड में नल सूखे ही रहे। लोगों को पानी के लिए बीसी रोड या गुम्मट जाना पड़ा है।
विज्ञापन


-----------
कोट
दो ट्रांसफार्मर जले हैं। आपूर्ति शाम को बहाल कर दी है। ओवर हिट होने पर कट लगे हैं।
- अवनीत गुप्ता, एक्सइएन, बिजली कारपोरेशन
---------------
कोट
पेयजल किल्लत का समाधान किया जा रहा है। बिजली कटों से परेशानी आ रही है। तापमान सामान्य होने पर समस्या हल होगी।
-अनिल गुप्ता, एक्सइएन, जलशक्ति विभाग
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed