{"_id":"5738afe44f1c1bf815ac7194","slug":"fire-in-reasi-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: रियासी के जंगलों में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: रियासी के जंगलों में आग
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Sun, 15 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
जंगल की आग फिर से सुलग उठी है।
- फोटो : Demo Pic.
जिले के दो जंगलों में भीषण आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
शनिवार रात को सलाल क्षेत्र के जंगल आग लगने के कारण धधक उठे। इसका पता चलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
रविवार दोपहर को रियासी-कटड़ा मार्ग पर स्थित सिंबल चोया क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली। हालांकि यहां पर आग से ज्यादा नुकसान होने की सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों राजोरी, कठुआ तथा उधमपुर के जंगलों में भी आग लगी थी।