{"_id":"575081524f1c1b7d2d10917b","slug":"fire-in-rajouri-forest1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी के जंगलों में फिर भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी के जंगलों में फिर भड़की आग
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
राजोरी के जंगलों में आग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जंगलों में बुधवार देर रात को एक बार फिर से आग भड़क गई। जानकारी के अनुसार जम्मू-राजोरी हाईवे स्थित शहर के नारियां क्षेत्र में जंगलों में आग लग गई।
देखते ही देखते आग सेना के शिविर तक आग पहुंच गई। सेना ने भीषण आग को अपने शिविर की भड़कते देख तत्काल वन विभाग, वन संरक्षण बल व दमकल विभाग को सूचित किया। इससे पहले कि विभाग के कर्मचारी हरकत में आते सैन्य जवानों ने स्वयं ही आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।
कड़ी मशक्कत के बाद सैन्य जवानों ने आग पर काबू पाया। वहीं वीरवार सुबह तक विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। वहीं वीरवार की शाम को नारियां स्थित रानी गांव के जंगल में एक बार फिर से ताजा आग भड़क गई।
विज्ञापन
उक्त गांव में आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। वन विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए उक्त क्षेत्र में अपने कर्मचारी भेज दिए हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। वहीं इस आग की घटना से लाखों रुपये की वन संपत्ति जल कर राख का ढेर बन गई है।