{"_id":"665d002e6fa6d6f0f0060264","slug":"fire-in-purmandal-forest-samba-news-c-398-1-pmd1001-29-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरमंडल के जंगलों में आग से जले बकरवालों के घास से बनाए कुल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरमंडल के जंगलों में आग से जले बकरवालों के घास से बनाए कुल्ले
Mon, 03 Jun 2024 04:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटवाता पंचायत के रजौली गांव के जंगलों में रात को लगी थी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल क्षेत्र में आग लगने का सिलसिला जारी है। आग के कारण हजारों हेक्टेयर भूमि जलने से करोड़ों रुपये की वन संपदा भी जलकर राख हो गई है। इसके साथ ही कई जानवर, पक्षी और जीव जंतु भी आग की भेंट चढ़ गए।
पुरमंडल के कटवाता पंचायत के रजौली गांव में रात को जंगल में आग बढ़कर जाने के कारण यह रविवार को अचानक बकरवालों के घास से बनाए कुल्लों में लग गई जिससे चार चार परिवारों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। गरीबी रेखा में रहने वाले इन परिवारों के घरों में अचानक आग से सामान को संभालने का भी मौका नहीं मिला। इस कारण घरों में रखे जानवर भी जल गए। इसमें बकरी, मुर्गियां और अंदर रखा जरूरी खाने पीने का सामान कपड़े, कंबल जलकर राख हो गया।
इसके बा लतीफ मोहम्मद, रफीक मोहम्मद, अब्दुल हमीद, नजमा बीबी ने सरकार से सरकारी सहायता देने की मांग की है। ताकि वह घर के लिए जरूरी सामान खरीद सकें। पीड़ितों का कहना है कि उनके पास न अब कोई पैसे बचे हैं और न ही रहने के लिए मकान। सरकार को चाहिए कि उनकी आर्थिक मदद करे।