{"_id":"5ea675f88ebc3e907b73e0bd","slug":"fire-in-military-camp-bandipora-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बांदीपोरा स्थित सैन्य कैंप में लगी आग, भवन को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बांदीपोरा स्थित सैन्य कैंप में लगी आग, भवन को पहुंचा नुकसान
Mon, 27 Apr 2020 11:34 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
कैंप में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सांगरी टॉप स्थित 27 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप में रविवार को शाम भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी में शिविर के एक भवन को नुकसान पहुंचा। आग कैसे लगी इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम सांगर टॉप स्थित सैन्य कैंप में आग लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग को सूचित किया गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। प्रारंभिक जानकारी में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। एक भवन को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन