फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire in home

दुकान में भड़की आग ने मकान को भी लिया चपेट में

विज्ञापन
fire in home
रियासी। जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र बठोई में मंगलवार दोपहर को अचानक भड़की आग से दुकान और मकान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को बठोई के स्थानीय निवासी जनक सिंह की दुकान में आग लग गई, दुकान के भीतर काफी सामान होने से आग जल्दी भड़क उठी और साथ लगने उनके मकान को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड या अन्य कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। घटना का पता चलते ही पुलिस और क्षेत्र में मौजूद सेना के जवान तुरंत वहां पहुंच गए, जिन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इस पर काबू नहीं पाया जा सका। अग्निकांड से दुुकान और मकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण दुकान पर रोजमर्रा इस्तेमाल की जाने वाली हर सामान की बिक्री की जाती थी। हालांकि अभी तक नुकसान का आकलन नहीं लगाया जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में फायर ब्रिगेड या अन्य सुविधाएं नहीं होने से ऐसी घटनाओं से निपटने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed