फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire hit at kashmir central university

कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग में लगी आग, कंप्यूटर व अन्य उपकरण जलकर खाक

Tue, 12 Dec 2017 11:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 12 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
fire hit at kashmir central university
- फोटो : file photo

कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग में मंगलवार को लगी आग में कई कंप्यूटर और अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए। नौगाम कैंपस में मंगलवार दोपहर को विभाग की एक बिल्डिंग में आग लग गई।

विज्ञापन


तुरंत मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि आग के दौरान सभी छात्रों और अन्य स्टाफ को समय रहते निकाल लिया गया।
विज्ञापन

कुछ कंप्यूटर और अन्य कई उपकरण जलकर नष्ट हो गए। घटना की जांच शुरू कर दी गई है जिससे कारणों का पता लगाया जा सके।

गलत प्रश्नपत्र बांटने के मामले में दो लेक्चरर को किया गया सस्पेंड
12वीं की परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र बांटने के आरोप में सरकार ने दो लेक्चरर को निलंबित कर दिया है। इन्होंने 9 नवंबर को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (बोस) की वार्षिक परीक्षा के दौरान 12वीं कक्षा के छात्रों के बीच 10वीं कक्षा के उर्दू के प्रश्नपत्र बांटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत प्रश्नपत्र नौहट्टा और बडगाम में दो परीक्षा केंद्रों में वितरित किए गए थे। हालांकि 10वीं कक्षा का उर्दू पेपर 13 नवंबर को निर्धारित था। निलंबित लेक्चरर में से एक अरिगाम बडगाम और दूसरा नौहट्टा हायर सेकेंडरी स्कूल में तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed