फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire from POK reached Indian territory, landmines exploded

धमाकों से गूंजा पुंछ...: POK से भारतीय क्षेत्र में पहुंची आग, घुसपैठ रोकने को बिछाई बारूदी सुरंगों में विस्फोट

Tue, 28 Jan 2025 02:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Jan 2025 02:21 AM IST
सार

नियंत्रण रेखा के करीब डेढ़ से दो किलोमीटर क्षेत्र में बारूदी सुरंगें होने के कारण आग पर नियंत्रण पाने में परेशानी आ रही है। पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से इस पार फैली आग के जंगल को चपेट में लेने पर सेना सतर्क हो गई है।

विज्ञापन
Fire from POK reached Indian territory, landmines exploded
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

पीओके में रविवार देर शाम लगी आग ने भारतीय क्षेत्र के जंगलों को भी चपेट में ले लिया है। इससे मेंढर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गईं बारूदी सुरंगों में भी विस्फोट होने लगा है। अब तक दर्जनों बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो चुका है। धमाकों की आवाज नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में सुनाई दे रही है।

विज्ञापन


नियंत्रण रेखा के करीब डेढ़ से दो किलोमीटर क्षेत्र में बारूदी सुरंगें होने के कारण आग पर नियंत्रण पाने में परेशानी आ रही है। पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से इस पार फैली आग के जंगल को चपेट में लेने पर सेना सतर्क हो गई है। आग को अग्रिम चौकियों तक पहुंचने से रोकने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकी अक्सर जंगल में आग लगा देते हैं, ताकि इस पार बारूदी सुरंगों को नुकसान पहुंचाया जा सके। हालांकि, सेना दहशतगर्दों की हर कोशिश को नाकाम बनाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed