{"_id":"592ad7d04f1c1bf014bdabab","slug":"fire-extinguished-on-vaishno-devi-bhawan-marg","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी भवन मार्ग पर लगी आग बुझी, यात्रा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी भवन मार्ग पर लगी आग बुझी, यात्रा शुरू
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Sun, 28 May 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धकुंवारी से भवन की ओर जाने वाले नए मार्ग पर लगी आग पर रविवार को काबू पा लिया गया। हिमकोटी सहित आसपास क्षेत्र में लगी आग को बुझा दिया गया है।
इसके बाद श्रद्धालुओं को उक्त मार्ग से आने जाने की अनुमति दी गई है। यह जानकारी श्राइन बोर्ड के मुख्य अतिरिक्त कार्यकारी एमके कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आग को बुझाने में पुलिस व सीआरपीएफ का विशेष सहयोग रहा। इससे पहले रात भर आग को काबू करने के प्रयास जारी रहे।
शनिवार की देर रात आग लगने की सूचना और दूर तक लगी आग की लपटाें के मद्देनजर नए मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को बोर्ड प्रशासन ने बंद कर दिया था। जिन यात्रियों का पंजीकरण हो गया था, उन्हें पुराने मार्ग से यात्रा की अनुमति दी गई। नए मार्ग से दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंजीकरण कक्ष को रविवार सुबह दोबारा शुरू किए जाने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक देखने को मिली। इस पर बोर्ड प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त काउंटर भी खोले गए। गौरतलब है कि पुराना मार्ग कठिन होने के कारण ज्यादातर श्रद्धालु अर्द्धकुंवारी व भवन के बीच बने नए मार्ग को ही प्राथमिकता देते हैं।