फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire department

Jammu News: अब 14वीं मंजिल की आग पर भी काबू पा सकेगा दमकल विभाग

विज्ञापन
fire department
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग ने अग्नि सुरक्षा, रोकथाम और एहतियाती उपायों के बारे में 85,000 से अधिक लोगों को प्रथम उत्तरदाताओं (फर्स्ट रिस्पांडेंट) के रूप में प्रशिक्षित किया है। साथ ही विभाग ने फिनलैंड से एक टेबल लैडर लाया है। इससे 14 मंजिला की इमारत पर भी आग लगने पर काबू पाया जा कसेगा। यह जानकारी दमकल सेवाओं के डीजी आलोक कुमार ने दी। कहा कि हम आग की घटनाओं को रोकने के लिए जनता के बीच जागरूकता फैला रहे हैं और पहले अग्निशमन कर्मियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

फर्स्ट रिस्पांडेंट वह व्यक्ति होता है जिसके पास विशेष प्रशिक्षण होता है, जो आपातकालीन स्थितियों में सबसे पहले पहुंचने और सहायता प्रदान करने वालों में से एक होता है। जागरूकता कार्यक्रम के तहत 300 से अधिक अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को शामिल किया गया और उनके 15,000 से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 176 फायर स्टेशन हैं। वर्ष 2022 में 5,813 आग की घटनाएं हुईं। इस साल ऐसी 1,000 से अधिक घटनाएं हुई हैं। विभाग इस कार्यक्रम के माध्यम से आग की घटनाओं की संख्या को कम करने का लक्ष्य बना रहा है। प्रशासन अग्निशमन विभाग के उपकरणों और मशीनों को अपग्रेड कर उसे भी मजबूत कर रहा है। विभाग को आपात स्थिति से निपटने के लिए बोरिंग और ड्रिलिंग के लिए कटर और मशीनें भी मिली हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed