आग ने छीन लिया सिर से छत: सब कुछ जल गया...अब बचा ही क्या; लकड़ी की झुग्गियां जलकर राख, बुझा दस घरों के चूल्हे
जम्मू सतवारी एयरपोर्ट रोड के पास आग लगने से 10 झुग्गियां और कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया, गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार आग का कारण ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट हो सकता है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतवारी क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड के पास सोमवार दोपहर लगी आग से 10 झुग्गियां जल कर राख हो गईं। इस घटना में झुग्गियों के अलावा प्लॉट में लगे रिक्शे, लोड कैरियर और कबाड़ का सामान भी जल गया।
स्थानीय लोग वहां लगे एक निजी टावर कंपनी के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट को घटना का कारण बता रहे हैं। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सतवारी पुलिस और दमकल को दे दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
घटना स्थल पर कबाड़ का सामान, लकड़ी और टिन से बनी झुग्गियां होने की वजह से आग तेजी से भड़क गई। हालांकि इसमें किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।प्लॉट के मालिक उमेश ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब ढाई बजे घटना की सूचना मिली। प्लॉट में पहने वाले कुछ लोग कबाड़ी का काम भी करते हैं। इस वजह से उनका काफी सामान भी प्लॉट पड़ा था।
घटना के दौरान कबाड़ी का काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें बताया कि प्लॉट के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में कुछ आवाज आई। उनके वहां पहुंचने तक झुग्गियां आग पकड़ चुकी थी। तब तक झुग्गियों में रहने वाले सभी परिवारों को बाहर निकाल लिया गया था।
इससे कोई जानी नुकसान नहीं हो पाया।सूचना मिलने पर दमकल के चार वाहन मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सतवारी पुलिस ने मौका मुआयना कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रिहाड़ी इलाके में खंभे पर लगे स्मार्ट मीटर को देर रात आग लग गई। इससे आसपास सड़क किनारे लगी झाड़ियों में आग लग गई। इससे पहले की आग ओर फैलती स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचित कर दिया। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। इससे किसी प्रकार कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।