{"_id":"576a7cc64f1c1bda54b47e60","slug":"fire-broke-out-in-rajouri-s-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेरी के जंगलों में फिर भड़की आग, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेरी के जंगलों में फिर भड़की आग, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Wed, 22 Jun 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक हफ्ते की ब्रेक के बाद राजोरी के जंगलों में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला बुद्धवार से फिर से शुरू हो गया। दोपहरबाद करीब एक बजे शहर के शावा क्षेत्र के जंगलों ने आग पकड़ ली। जानकारी के अनुसार शावा क्षेत्र में पहले धीरे धीरे और फिर आग ने भयानक रूप धारन करते हुए काफी मात्रा में जंगली भूमी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
जब तक आग गलने की खबर वन विभाग को लगती, तब तक आग काफी दूर दूर तक फेल चुकी थी। आग लगने से लाखों रुपेय की वन संपत्ती जल कर राख हो रही थी। वहीं विभाग ने आग पर काबू पाने का काम शुरू तो किया है, लेकिन जंगल सड़क से बहुत दूर होने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
उक्त जंगल में दमकल वाहनों को पहुंच पाना भी संभव नहीं है। दमकल वाहनों के बिना वन कर्मी अपने दम पर ही आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं। समावार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया था।
विज्ञापन