{"_id":"5cff3887bdec22075d23b725","slug":"fire-broke-out-at-wood-timber-at-akhnoor-road-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का माल हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का माल हुआ खाक
Tue, 11 Jun 2019 10:43 AM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो,जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो,जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
जम्मू के लकड़ी के गोदाम में आग
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू जिले के अखनूर रोड पर मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में आंधी चलने के दौरान अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के साथ कुछ ही पल में आग इतनी भीषण हो गई कि नजारा खौफनाक हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद सूचना देकर मौके पर फौरन दमकल गाड़ियों को बुलवाया गया। चूंकी आग लकड़ियों के टिंबर में लगी थी इस वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां आने तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों की माने तो करोड़ों रुपए की माल जलकर खाक हो गया है। फिलहाल दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी है।