फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire broke in house

जम्मू: शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने से सामान जला, एक बुजुर्ग झुलसी

विज्ञापन
Fire broke in house
देवी जागरण में गया था पूरा परिवार, पड़ोसियों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। मुख्य कस्बे के वार्ड 5 के एक घर में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला भी आग से झुलस गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रवि कुमार पुत्र ज्ञानचंद के घर में जब आग लगी, उस समय पूरा परिवार वार्ड में ही चल रहे माता के जागरण में गया था। जबकि, एक बुजुर्ग महिला घर में सो रही थी। आग काफी तेजी से फैली तो लोग घर से धुआं निकलता देख घर की ओर दौड़े, और अंदर सो रही बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला। महिला आग से झुलस गई थी। बुजुर्ग महिला की पहचान कमला देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

घर में लगी आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने काफी मेहनत की, और दमकल विभाग की गाड़ी को भी मौके पर सूचित किया गया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। सोमवार को इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में की गई। बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने भी सोमवार को पीड़ित के घर का हाल जाना और आश्वासन दिया कि एसोसिएशन की ओर से उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed