फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Financial crisis increased in Corona, husband and wife fighting over household expenses

कोरोना में बढ़ी आर्थिक तंगी, घर खर्च को लेकर पति-पत्नी में हो रही मारपीट

विज्ञापन
Financial crisis increased in Corona, husband and wife fighting over household expenses
जम्मू। कोरोना महामारी ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। आर्थिक तंगी इस कदर भारी पड़ने लगी है कि घरेलू विवाद बढ़ गए हैं। पति-पत्नी में मारपीट तक होने लगी है। घर खर्च को लेकर विवाद थानों तक पहुंच रहे हैं। महिला थाने में ऐसे कई मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। जांच में पता चला कि कोरोना महामारी में पति की नौकरी चली गई या कामकाज ठप हो गया। पत्नी घर का खर्च चलाने के लिए पैसे मांगती है तो पति मारपीट शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू के महिला थाने में पिछले एक महीने में पति-पत्नी के झगड़े और सास के साथ विवाद के 150 से ज्यादा मामले पहुंचे हैं। इनमें से 60 से अधिक मामले पति-पत्नी में मारपीट के हैं। इसके अलावा अन्य घरेलू हिंसा के मामलों में भी विवाद का कारण आर्थिक तंगी और दिनभर घर में रहना सामने आ रहा है।
विज्ञापन

------
कोरोना कर्फ्यू के चलते परिवार के सभी लोग घर में रहते हैं। किसी न किसी बात को लेकर नोक-झोंक और बहस हो रही है। कइयों में बर्दाश्त करने की क्षमता कम होती है तो बात बढ़ जाती है। कोरोना महामारी के चलते आर्थिक तंगी भी एक बड़ा कारण है। जब मामलों की जांच की जा रही है तो सामने आ रहा है कि कोरोना के चलते रोजगार नहीं रहा। जिसका असर परिवार के खर्च पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनीता काटल, इंचार्ज, पुलिस महिला सेल जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed