वित्त मंत्री सीतारमण का कश्मीर दौरा: श्रीनगर में नए आयकर भवन और आवासीय परिसर का किया उद्घाटन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंची। इसके बाद उन्होंने कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया।
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंची। उन्होंने उपराज्यपाल की मौजूदगी में राजबाग स्थित नए आयकर भवन और आवासीय परिसर "द चिनार" का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
Srinagar| Union Finance Min Nirmala Sitharaman inaugurates "The Chinars"-the new Aayakar Bhawan &Residential Complex at Rajbagh today, in the presence of J&K LG Manoj Sinha
विज्ञापन
Path on which J&K's moving forward & its projects have been a success because of FM: J&K of LG Manoj Sinha pic.twitter.com/CLMo2ZFbiRविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 22, 2021
श्रीनगर में कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के लिए 28,400 करोड़ रुपये की नई औद्योगिक विकास योजना शुरू की है। उद्योग विभाग को 9 महीने में 29,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मिला है, जिसमें से 1400 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इसे दिसंबर तक 35,000 करोड़ रुपये तक ले जाएंगे। एसकेआईसीसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री अनुच्छेद 370 की समाप्ति और कोरोना काल में उच्च स्तरीय बैठक में अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी।
व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगी। जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वह कई योजनाओं के शुभारंभ की घोषणा करेंगी। इसमें पर्यटन क्लस्टर की घोषणा शामिल है जिसमें 2000 से अधिक प्रतिष्ठानों को लाभ पहुंचेगा। जम्मू, अनंतनाग व बारामुला के तीन जिला सहकारी बैंकों के लिए 278 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा भी करेंगी।
मिशन यूथ, तेजस्विनी, एक जिला एक उत्पाद समेत कई योजनाओं का शुभारंभ करने के साथ ही कई योजनाओं के लाभार्थियों को पत्र भी सौंपेंगी। में हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही 23 नवंबर को जम्मू आएंगी।