{"_id":"6851d584d13dbb92d30df120","slug":"finance-minister-in-ladakh-jammu-news-c-10-jam1003-639043-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेजांग ला युद्ध स्मारक पहुंचीं वित्त मंत्री, बलिदानियों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेजांग ला युद्ध स्मारक पहुंचीं वित्त मंत्री, बलिदानियों को किया नमन
विज्ञापन
सीईसी एलएएचडीसी कारगिल डा. मोहम्मद जफर अखून बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर वाइब्रेंट विलेज चुशुल में स्थित है यह युद्ध स्मारक
13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी की टुकड़ी की याद में बनाया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने लद्दाख दौरे के चौथे और आखिरी दिन रेजांग ला युद्ध स्मारक पर पहुंचीं और 1962 में देश के लिए बलिदान हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
यह युद्ध स्मारक चुशुल गांव में स्थित है, जिसे वाइब्रेंट विलेज का दर्जा दिया गया है। 15 हजार फीट से भी अधिक ऊंचाई पर इस युद्ध स्मारक को 1963 में 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी की टुकड़ी याद में बनाया गया था, जिसने 18 नवंबर, 1962 को रेजांग ला क्षेत्र की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दिया था। 18 नवंबर, 2021 में इसे राष्ट्र को समर्पित किया गया। इससे पूर्व चुशुल पहुंचने पर सेना के अधिकारियों ने वित्त मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लद्दाख क्षेत्र में चल रही सैन्य गतिविधियों की भी जानकारी दी।
-- -- -- -- --
पैंगोंग झील के समीप सोलर टेलीस्कोप की साइट देखी
पैंगोंग झील के नजदीक मेराक में 4200 मीटर की ऊंचाई पर नेशनल लार्ज सोलर टेलीस्कोप की स्थापना प्रस्तावित है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यहां पहुंचकर टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित साइट का जायजा लिया। इस टेलीस्कोप के जरिए अधिक पारदर्शिता के साथ आकाश का नजारा किया जा सकता है। इसमें इंफ्रारेड आब्जर्वेशन सुविधा होगी। इस दौरान डायरेक्टर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स डॉ. ए सुब्रमण्यम ने उन्हें टेलीस्कोप संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।