फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   finance minister in Ladakh

Jammu News: वित्त मंत्री से केंद्रीय बजट में 1,300 करोड़ कटौती की पुनर्बहाली की मांग

विज्ञापन
finance minister in Ladakh
लद्दाख के पूर्व भाजपा सांसद जमग्याल ने सीतारमण के समक्ष उठाया मुद्दा
विज्ञापन

लद्दाख में पर्यटन पर पड़े असर को देखते हुए पैकेज की भी गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लद्दाख भाजपा के पूर्व सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बजट में 1,300 करोड़ रुपये की कटौती की पुनर्बहाली की मांग की। मंगलवार को वित्त मंत्री से मुलाकात कर पूर्व सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर के चलते लद्दाख में पर्यटन पर पड़े प्रभाव को कम करने के लिए विशेष पैकेज की भी गुहार लगाई। वित्त मंत्री ने इन दोनों मुद्दाें पर गंभीरता दिखाते हुए जल्द मदद का भरोसा दिलाया है।
नामग्याल ने वित्त मंत्री के दौरे को लद्दाख के लिए बूस्टर बताते हुए कहा कि शुरू से मोदी सरकार का फोकस लद्दाख पर रहा है। मंत्रालयों की बात करें तो वित्त मंत्रालय टॉप-4 में आता है, जिसे मदर ऑफ मिनिस्ट्री भी कहते हैं। वित्त मंत्री का दाैरा लद्दाख में केवल मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने ढांचागत विकास परियोजनाओं का भी जायजा लिया। वह वाइब्रेंट गांव का दौरा कर रही हैं, जो चीन के साथ लगती सीमा के मद्देनजर बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम के जरिए इकोनॉमी को मजबूत करने की बात उन्होंने कही है। यह साफ जताता है कि लद्दाख का आर्थिक विकास उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद के मुताबिक, केंद्र सरकार लद्दाख पर कदम-दर-कदम आगे बढ़ रही है। 2017-18 में इसे अलग डिवीजन बनाया गया। इसके बाद 2019 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया। लद्दाख के लिए छह हजार करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया। कई प्रशासनिक सुधार किए। कुछ ही समय पहले पांच नए जिलों की घोषणा की। डोमिसाइल पॉलिसी लाकर लद्दाख के स्थानीय लोगों के हित सुरक्षित किए। उम्मीद है कि जल्द ही यहांं के लिए विशेष वित्तीय पैकेज भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed