फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   final touches being given to PDP-BJP alliance

जम्मू-कश्मीर: तय होने लगा भाजपा-गठबंधन सरकार का चेहरा

Sat, 31 Jan 2015 12:48 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
final touches being given to PDP-BJP alliance

भाजपा-पीडीपी गठबंधन की भावी सरकार का चेहरा तय होने लगा है। अनौपचारिक वार्ता के अंतिम दौर में दोनों दलों के वार्ताकार सरकार के प्रमुख पदों के बंटवारे पर बातचीत कर रहे हैं। गठबंधन सरकार के ब्लू प्रिंट तैयार किए जाने के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री पद पर भाजपा द्वारा फिर से दावे ने पीडीपी को चौंकाया है।

विज्ञापन


पीडीपी ने इस मुद्दे पर नए सिरे से बातचीत शुरू की है। पीडीपी पूरे छह साल के लिए मुख्यमंत्री का पद चाहती है। भाजपा ने रोटेशनल सीएम के मुद्दे की बात चलाई और इस पर लगभग सहमति बन गई।
विज्ञापन


सहमति के अनुसार पहले पीडीपी के मुफ्ती मोहम्मद और बाद में भाजपा का सीएम बनाने की दिशा में वार्ता आगे बढ़ रही थी। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक चैनल को इंटरव्यू में मुख्यमंत्री पद पर कोई फैसला नहीं होने की बात कही, इसके बाद अनौपचारिक वार्ता में इस मुद्दे पर बातचीत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत अब लेनदेन पर आ टिकी

final touches being given to PDP-BJP alliance

न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति के बाद भाजपा और पीडीपी की बातचीत अब लेनदेन पर आ टिकी है। टेबुल पर औपचारिक वार्ता शुरू करने से पहले सीएम, डिप्टी सीएम और अहम मंत्रालयों के बंटवारे के मुद्दे को सुलझा लेने की कवायद तेज है।

अनौपचारिक बातचीत में तमाम मसले सुलझा लेने की कोशिश हो रही ताकि अधिकृत वार्ता में गठबंधन को आकार देते वक्त कोई बाधा पेश नहीं आए। भाजपा महासचिव राम माधव और पीडीपी के अधिकृत वार्ताकार डा. हसीब द्राबू आलाकमान की सलाह से सहमति ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं।

राम माधव और द्राबू ने राज्यपाल एन एन वोहरा से अलग-अलग मुलाकात कर गठबंधन पर हुई अबतक की बातचीत का ब्योरा दे दिया है। उसके बाद वार्ता सरकार के आकार और चेहरे पर हो रही है। राज्यसभा की चार सीटों के लिए 7 फरवरी को होने वाले मतदान के बाद सरकार बनाने का विधिवत दावा गवर्नर के समक्ष पेश किया जाना है।

कई अहम पदों के ल‌िए फैसला होना बाकी

final touches being given to PDP-BJP alliance

सूत्रों की मानें तो रोटेशनल सीएम से कम भाजपा मानने को तैयार नहीं है। इस पर सहमति के भी आसार हैं। इसी तरह भाजपा ने गृह और वित्त मंत्रालय के अलावा विधानसभा के स्पीकर के पद पर भी दावा किया है। पीडीपी की ओर से आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डा. हसीब द्राबू को वित्त मंत्री का पद देने का दावा किया गया है।

संभव है भाजपा इस पर सहमत हो जाए। स्वास्थ्य, पीएचई जैसे मंत्रालय नेकां -कांग्रेस गठबंधन सरकार में कांग्रेस के पास थे। भाजपा का दावा इन मंत्रालयों पर भी है। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि पीडीपी के लिए सरकार में पद कोई अहम मुद्दा नहीं है। यह फोकस एरिया नहीं है। हम न्यूतम साझा कार्यक्रम पर ही जोर दे रहे हैं। एक बार सीएमपी बन जाए तो अन्य मुद्दों पर कोई जिच नहीं है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने भाजपा विधायक दल और कोर ग्रुप के साथ बैठक कर राज्यसभा में भाजपा और पीडीपी के सभी चार प्रत्याशियों की जीत के लिए रणनीति बनाई है। राम माधव की निर्दलीय और अन्य विधायकों से बातचीत हो रही है।

पीडीपी की ओर से मुफ्ती मोहम्मद ने स्वयं कुछ निर्दलीय विधायकों से संपर्क साधा है। भाजपा-पीडीपी की यह कोशिश सफल होती है तो कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed