फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Final preparations for Census 2026 kit distribution and field searches complete in Arnia

Jammu News: अरनिया में जनगणना 2026 के लिए किट वितरण और क्षेत्र तलाशी की आखिरी तैयारी मुकम्मल

विज्ञापन
Final preparations for Census 2026 kit distribution and field searches complete in Arnia
अरनिया। नगर पालिका समिति अरनिया ने जनगणना 2026 की तैयारियों में तेजी ला दी है। 30 मई 2026 को आयोजित कार्यक्रम में समिति के जनगणना प्रभारी डॉ. विप्लव सूदन के मार्गदर्शन में फील्ड एनोमेटरों और पर्यवेक्षण टीम को जनगणना किट वितरित की गई। किट में जनगणना फॉर्म, पहचान पत्र, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिकारियों ने सही और सटीक आंकड़े एकत्रित करने तथा निर्धारित दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन करने पर जोर दिया। एनोमेटरों को किट के सही उपयोग, संभावित समस्याओं के समाधान और डेटा गोपनीयता के नियमों के बारे में व्यापक रूप से अवगत कराया गया। डॉ. विप्लव सूदन ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े योजना, नीति निर्माण और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए मार्गदर्शक होते हैं। इसलिए एनोमेटरों का कर्तव्य निष्ठा व पेशेवराना ढंग से निभाना आवश्यक है। समापन पर आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में क्षेत्रीय तैनाती, ऑपरेशनल प्रक्रियाएं और शंकाओं का निवारण किया गया। अधिकारियों ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed