फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   film industry will be invited for shooting in jammu kashmir to increase tourist

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शूटिंग के लिए फिल्म उद्योग होंगे आमंत्रित

Fri, 11 Jan 2019 02:44 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 11 Jan 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
film industry will be invited for shooting in jammu kashmir to increase tourist
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्रचार कार्यक्रम में तेजी लाने का फैसला लिया है। इस क्रम में फिल्म उद्योग को शूटिंग के लिए यहां आमंत्रित करने के लिए मुंबई समेत देशभर में प्रचार कार्यक्रमों की पर्यटन विभाग एक श्रृंखला आयोजित करेगा।
विज्ञापन


राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की एक बैठक वीरवार को हुई, जिसमें राज्य की पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। सलाहकार ने अधिकारियों से कहा कि वह राज्य पर्यटन के प्रचार के लिए विभिन्न शहरों में प्रचार कार्यक्रम आयोजित करें। साथ ही इसमें मुंबई को भी जोड़ा जाए, जिसके तहत फिल्म उद्योग को जम्मू कश्मीर में शूटिंग करने के लिए प्रेरित किया जाए। 
विज्ञापन


बैठक में जम्मू रोपवे और केंद्र व राज्य स्तर पर चल रही पर्यटन विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। वहीं, सलाहकार को पर्यटन अधिकारियों ने बताया कि राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग देश के नौ प्रमुख शहरों में पर्यटन कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पर्यटन सचिव रिग्जिन सैंफेल, निदेशक शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र बख्शी जावेद हुमायूं, निदेशक पर्यटन कश्मीर निसार अहमद वानी, प्रबंध निदेशक जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम (जेकेटीडीसी) आसिफ  हामिद खान, प्रबंध निदेशक जेके केबल कार कॉरपोरेशन शमीम अहमद वानी, सचिव जम्मू तवी गोल्फ कोर्स हितेश गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रचार के लिए सोशल मीडिया का करें उपयोग
सलाहकार ने राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार की आवश्यकता बताई। साथ ही सोशल मीडिया साइट्स पर प्रचार फिल्मों का निर्माण कर पोस्ट करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में एक समृद्ध संस्कृति विरासत और प्राकृतिक सुंदरता है, जो पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है।

जम्मू महोत्सव आठ फरवरी से 
बैठक के दौरान बताया गया कि पर्यटन विभाग जम्मू में 8 फरवरी से 10 फरवरी जम्मू महोत्सव का आयोजन करेगा। इसके जरिये विभाग घरेलू और बाहरी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाएगा। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेह में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र की स्थापना का सुझाव दिया।

गोल्फ कोर्स के काम में लाएं तेजी
सलाहकार ने कश्मीर गोल्फ  कोर्स के सभी कार्यों की समीक्षा की। साथ ही इसे तय समयसीमा के अंदर पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने गोल्फ  कोर्स प्रबंधन से जम्मू और कश्मीर में इसे बढ़ावा देने के लिए देश के भीतर और बाहर के गोल्फरों और गोल्फर संघों को आमंत्रित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed