{"_id":"6114307e8ebc3e73d604ca43","slug":"film-festival-jammu-news-jmu2413999145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख में होगा पहला हिमालयन फिल्म फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख में होगा पहला हिमालयन फिल्म फेस्टिवल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/लेह। देश के पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी लद्दाख करेगा। यह आयोजन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म फेस्टिवल्स निदेशालय के तत्वावधान से किया जाएगा। 24 से 28 सितंबर 2021 को प्रस्तावित पांच दिवसीय फेस्टिवल में लद्दाख को फिल्म निर्माण के लिए एक बेहतरीन संभावना के रूप में पेश किया जाएगा। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने लद्दाख के कारगिल में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के बाद लद्दाख को फिल्म निर्माण के लिए शानदार जगह बताया था।
लद्दाख सूचना विभाग की सचिव पदमा अंगमो ने बताया कि पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल में लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड की लोकप्रिय फिल्मों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ चुनिंदा फिल्में फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी।
अंगमो ने कहा कि फिल्म जगत से जुड़ी स्थानीय प्रतिभाओं के मार्गदर्शन के लिए फिल्म निर्माण से जुड़ी बड़ी हस्तियाें का विशेष सत्र होगा। फेस्टिवल में लघु फिल्म एवं वृत्तचित्र श्रेणी की प्रतियोगिता भी की जाएगी। इसमें हिमालयन प्रदेशोें के प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं को प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आयोजन का मकसद लद्दाख समेत हिमालय से जुड़े राज्यों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।