{"_id":"6431d794dd666cb8080a9bc7","slug":"film-festival-jammu-news-c-10-jam1008-88168-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Film Festival: जम्मू फिल्म महोत्सव का आगाज, पहले दिन दिखाईं छह भारतीय सहित नौ फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Film Festival: जम्मू फिल्म महोत्सव का आगाज, पहले दिन दिखाईं छह भारतीय सहित नौ फिल्में
Sun, 09 Apr 2023 02:07 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:07 PM IST
सार
पहले दिन नौ फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें छह भारतीय और तीन विदेशी फिल्म शामिल थी। नौ फिल्मों में चार डॉक्यूमेंट्री, चार लघु और एक फीचर थी।
विज्ञापन
Jammu Film Festival
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू फिल्म महोत्सव के तीसरे संस्करण का आगाज शनिवार को अभिनव थियेटर में हुआ। पहले दिन नौ फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें छह भारतीय और तीन विदेशी फिल्म शामिल थी। नौ फिल्मों में चार डॉक्यूमेंट्री, चार लघु और एक फीचर थी। दर्शकों से खचाखच भरे थियेटर में कार्यक्रम की शुरुआतईरानी लघु फिल्म नाहिद से हुई।
विज्ञापन
दो दिवसीय महोत्सव में 11 देशों की 50 से अधिक फीचर, लघु और वृत्तचित्र फिल्में दिखाई जाएंगी। शनिवार को बॉलीवुड कलाकार एमके रैना मौजूद रहे। सबसे पहले परिसर में लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। डुग्गर प्रदेश के पारंपरिक नृत्य और गीतों पर हर कोई झूमा। कश्मीर पारंपरिक नृत्य भी दिखने को मिला।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय ने कहा कि महोत्सव में स्थानीय फिल्म निदेशकों की बड़ी संख्या है। महोत्सव के निदेशक राकेश रोशन भट ने कहा कि रविवार को समापन पर बॉलीवुड के कलाकार राहुल राय, दीपिका सिंह के अलावा नामी कलाकार मौजूद रहेंगे। इस दौरान दिल्ली, बंगाल, गुजरात, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इन फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग
अंतिम दिन आठ फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें पांच लघु और तीन फीचर हैं। छह भारतीय और दो विदेशी फिल्में होंगी। एक अजनबी शाम, एंटर द रूम, द रिपल, मेटी बॉय, बनवारी मदर, टिटू अंबानी, वाॅक और वराह शामिल है।