फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NSD center to be opened in Srinagar Lieutenant Governor Manoj Sinha said that rich cultural heritage of state should be introduced to world

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में जल्द होंगे फिल्म और सूफी मोहत्सव, श्रीनगर में खोला जागा एनएसडी केंद्र

Tue, 20 Jul 2021 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jul 2021 01:12 AM IST
सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सूफी महोत्सव के आयोजन में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की भागीदारी के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को शामिल करने को कहा।

विज्ञापन
NSD center to be opened in Srinagar Lieutenant Governor Manoj Sinha said that rich cultural heritage of state should be introduced to world
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की समृद्ध कला और संस्कृति को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में फिल्म महोत्सव के साथ तीन सूफी महोत्सव आयोजित होंगे। रंगमंच को दिशा देने के लिए श्रीनगर में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) का केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। यह बात सोमवार को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार संस्कृति और संबद्ध विभागों के कामकाज की समीक्षा बैठक के दौरान कही।

विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पास सांस्कृतिक विरासत की संपदा है। इसे दुनिया को दिखाने की जरूरत है। कहा कि यह शंकराचार्य, नुंद ऋषि, हब्बा खातून, लल देद, देवी रूपा भवानी जैसे सूफियों और संतों की भूमि है। उनके जीवन इतिहास के साथ युवा पीढ़ी को जोड़ा जाएगा। ऐसे शख्सियतों के जन्मस्थलों पर विरासत स्थल विकसित करने की आवश्यकता है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मंदिरों, स्मारकों और विरासत स्थलों के प्रचार और विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और पर्यटन और सांस्कृतिक प्रचार के निर्देश दिए। शिवखोड़ी और रियासी में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्थल के विकास पर जोर दिया। उन्होंने संस्कृति विभाग को वार्षिक कैलेंडर तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री का हैवान बेटा: 200 लड़कियों से की छेड़छाड़, सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप    

 

सार्वजनिक पुस्तकालयों का डिजिटलीकरण हो: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रदेश में सार्वजनिक पुस्तकालयों का आधुनिकीकरण कर उन्हें डिजिटल पुस्तकालयों के रूप में उन्नत किया जाएगा। उप-राज्यपाल ने पुस्तकालय और अनुसंधान विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए मिशन यूथ और स्मार्ट सिटी मिशन के साथ काम किया जा सकता है। प्रदेश के छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पुस्तकें उलपब्ध करवाने की व्यवस्था करें। इस दौरान संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव सरमद हफीज ने विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट और कला, संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों से उप-राज्यपाल को अवगत करवाया।

कहा कि विभाग के पास 700 से अधिक पांडुलिपियां और लघु चित्रों का संग्रह होने के साथ-साथ प्रसिद्ध चित्रकारों के 953 दुर्लभ और समृद्ध चित्रों का संग्रह है, जिन्हें जल्द सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। अकादमी पर्यटन विभाग के साथ श्रीनगर में फिल्म महोत्सव के आयोजन की तैयारी कर रही है। इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव अरुण कुमार महता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed