फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fighter Eleven And Spartan Reasi Won Cricket Match

Jammu News: फाइटर इलेवन व स्पार्टन रियासी की टीमों ने जीते मैच, अगले दौर में पहुंचीं

विज्ञापन
Fighter Eleven And Spartan Reasi Won Cricket Match
रियासी। जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार दोपहर स्पार्टन व रियासी बुल्स में जार
- जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता : रमणीक जमवाल व मुन्ना भाई को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम में जारी जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें फाइटर इलेवन और स्पार्टन रियासी की टीमों ने जीत दर्ज की। रमणीक जमवाल और मुन्ना भाई को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया।
सुबह के सत्र में सुला थंडर्स और फाइटर इलेवन के बीच मैच हुआ। फाइटर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। बल्लेबाज वणिक सिंह ने 45, सुनील ने 31, आफताब मलिक ने 71, रमणीक जमवाल ने नाबाद 51 और वीर जमवाल ने नाबाद 29 रन बनाए। सुला थंडर्स के गेंदबाज रोहित ने दो व जोगिंदर ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुला थंडर्स की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी और 113 रनों से मैच हार गई।
विज्ञापन

बल्लेबाज नितिन ने 18 सुनील जमवाल ने 30, अनिल ने 16 व रोहित ने 30 रन बनाए। फाइटर इलेवन के रमणीक जमवाल ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी हाथ खोले और दो विकेट लिए। उन्हें मैन आफ द मैच दिया गया। अन्य गेंदबाज साहिल ने दो जबकि सरफराज,चरण व पंकज सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच स्पार्टन रियासी और रियासी बुल्स की टीम के बीच खेला गया। स्पार्टन रियासी ने पहले बल्लेबाजी की। बल्लेबाज मुन्ना भाई के 78, आशीष कुमार शर्मा के 39 व राकेश के नाबाद 38 रनों की सहायता से 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। रियासी बुल्स के गेंदबाज अर्जुन सिंह व नदीम भट्ट ने दो दो तथा रजत व अलफराज ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रियासी बुल्स की पूरी टीम 18.2 ओवर में 124 रन ही बना सकी। अर्जुन राजपूत ने 43 व अर्जुन सिंह ने 23 रन बनाए। टीम को 13 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। स्पार्टन की तरफ से गेंदबाज विजय पाल सिंह व नासिर मलिक ने तीन-तीन जबकि इरशाद मलिक ने दो धर्मेंद्र सिंह व सुखदेव सूर्या ने एक एक विकेट लिया। मुन्ना भाई को मैन ऑफ द मैच दिया गया। रियासी बुल्स को 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed