फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   festival

नए जम्मू-कश्मीर की पहली वर्षगांठ को यादगार बनाने की तैयारी, घर-घर फहरेगा तिरंगा, जलेंगे दीप

विज्ञापन
festival
जम्मू। अनुच्छेद 370 हटाने की पहली वर्षगांठ पर बुधवार को जम्मू में उत्सव का माहौल रहेगा, हर तरफ तिरंगा लहराएगा, घरों और चौक चौराहों पर दीपमाला की जाएगी। भाजपा समेत कई संगठन सार्वजनिक तौर पर कार्यक्रम करेंगे और जश्न मनाएंगे। पांच अगस्त को नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय से जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कार्यकर्ताओं के लिए वर्चुअल रैली को भी टाल दिया गया है।
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह को पांच अगस्त को वर्चुअल रैली के माध्यम से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था लेकिन उनके कोरोना पाजिटिव होने के बाद इस वर्चुअल रैली को भी बाद में करने का फैसला लिया गया है। जम्मू में सुबह साढ़े दस बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना तिरंगा झंडा फहराएंगे और वहां सीमित संख्या में मौजूद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रवींद्र रैना ही कठुआ जिले के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर भी तिरंगा झंडा फहराएंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

जम्मू में विधानसभा स्तर पर नेताओं को जिम्मदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा जिला, मंडल व बूथ स्तर पर भी तिरंगा झंडा फहराने के कार्यक्रम होंगे। पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों में भी तिरंगा फहराएंगे। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को पांच अगस्त के समारोहों के लिए प्रबंधों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह कोरोना काल को देखते हुए स्वास्थ्य निर्देशावली का पालन करें और सार्वजनिक कार्यक्रमों में ज्यादा भीड़ न जुटाएं। उन्होंने कहा यह सुनिश्चत हो कि लगभग हर घर पर तिरंगा फहराया जाए। शाम को स्वदेशी लाइटें व दीपक जलाकर लोग खुशी मनाएं। महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि जम्मू शहर के सभी चौक व रोटरी को सजाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, असीम गुप्ता, सचिव अरविंद गुप्ता, मोर्चा प्रभारी मुनीश शर्मा, कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता भी मौजूद रहे। वहीं शिव सेना बाल ठाकरे के अध्यक्ष मुनीश साहनी की अगुवाई में भी पार्टी कार्यकर्ता जम्मू में जश्न मनाएंगे और महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल पर सार्वजनिक कार्यक्रम भी होगा।
कोट
अनुच्छेद 370 व 35 ए के समाप्त होने की पहली वर्षगांठ जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए काफी मायने रखती है। लोग पांच अगस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कोरोना काल को देखते हुए भाजपा बूथ स्तर से प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम करेगी और तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। शाम को दीपमाला व दीपक जलाएं जाएंगे। स्वदेशी दीपमाला व दीपक का ही प्रयोग होगा।

रवींद्र रैना, प्रदेश अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर भाजपा
कोट
कश्मीर के सभी जिलों में कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में कश्मीर के नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह सार्वजनिक कार्यक्रम न करें और अपने घरों और पार्टी कार्यालय में ही तिरंगा झंडा फहराएं। वर्चुअल कार्यक्रम भी नहीं होंगे।
विबोध गुप्ता, प्रदेश महासचिव एवं कश्मीर प्रभारी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed