{"_id":"635ae168103d2a37243b2037","slug":"festival-doda-news-jmu271034027","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rafting in Bhaderwah: शिबनोट में दो सौ प्रतिभागियों ने लिया राफ्टिंग का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rafting in Bhaderwah: शिबनोट में दो सौ प्रतिभागियों ने लिया राफ्टिंग का आनंद
Fri, 28 Oct 2022 01:34 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भद्रवाह
अमर उजाला नेटवर्क, भद्रवाह
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:34 PM IST
सार
भद्रवाह के शिबनोट क्षेत्र में चिनाब नदी में दूसरा व्हाइट वाटर राफ्टिंग उत्सव हुआ। इसमें करीब 200 लोगों ने प्रेमनगर शिबनोट से करारा तक राफ्टिंग यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन
भद्रवाह। डोडा के शिबनोट में शुरू हुए चिनाब व्हाइट वाटर राफ्टिंग महोत्सव में भाग लेते प्रतिभागी
- फोटो : UDHAMPUR
विस्तार
उपायुक्त विशेष पॉल महाजन के मार्गदर्शन और निर्देश में जेके एडवेंचर ग्रुप और एक्सट्रीम एडवेंचर ग्रुप के समन्वय से भद्रवाह के शिबनोट क्षेत्र में चिनाब नदी में दूसरा व्हाइट वाटर राफ्टिंग उत्सव शुरू हुआ। इसका उद्देश्य बैक टू विलेज के चौथे चरण के तहत जिले में ग्रामीण साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
उत्सव के पहले दिन डोडा के लोगों की ओर से भारी उत्साह और जबरदस्त भागीदारी देखी गई। पहले दिन जिले भर से एक हजार से अधिक लोगों विशेष रूप से युवा पीढ़ी ने उत्सव में भाग लिया, और लगभग 200 ने प्रेमनगर शिबनोट से करारा तक राफ्टिंग यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत में उपायुक्त ने भी एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम और अन्य अधिकारियों के साथ राफ्टिंग का आनंद लिया। इस पूरे उत्सव की देखरेख एसडीएम ठाठरी अतहर अमीन जरगर कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने कार्यक्रम स्थल पर एटीबी की सवारी का भी आनंद लिया। इसके अलावा यह सूचित किया गया है कि जब तक आयोजकों को आगंतुकों से प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तब तक कार्यक्रम स्थल पर वही गतिविधियां जारी रहेंगी। राफ्टिंग का पूरा कार्यक्रम सुरक्षा उपायों के सख्त मानकों के तहत आयोजित किया गया था और बिना किसी घटना के लोगों विशेष रूप से जिले के युवाओं ने पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया।
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने जिला प्रशासन से निकट भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। शिबनोट में एसडीएम ठाठरी के अलावा सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिन भर उत्सव का आनंद लिया।